छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : संत कंवर राम सेवा मंडल लगाएगा रक्तदान शिविर…

By kadwaghut|04 Sep 2026, 11:14 AM
f X W

राजनांदगांव | संत कंवर राम सेवा मंडल द्वारा 6 सितंबर को संत शिरोमणि साईं चाडूराम साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में लालबाग हेमू कालाणी नगर गली नं.3 स्थित झंडा साहब में सुबह 10 बजे से शाम को 4 बजे तक महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Advertisement
Advertisement

सेवा मंडल के मन्नुमल मोटलानी, वासदेव मोटलानी, गुरमुख दास वाधवा ने बताया कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। युवाओं, महिलाओं सहित सभी स्वस्थ नागरिकों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। संत कंवर राम सेवा मंडल के विजय पर्यानी, मुकेश मोटलानी, कमलेश वाधवा ने आम नागरिकों से अपील की है कि 6 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागी बनें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू H1N1 का खतरा, जानिए वायरस से बचने के जरूरी उपाय ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins