छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : एग्रीस्टेक, सूर्य घर योजना, एचपीवी टीकाकरण में तेजी लाएं : कलेक्टर…

By lokesh sharma|05 Aug 2026, 10:41 AM
f X W

राजनांदगांव , कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में राजनांदगांव जिला अग्रिम स्थान पर है और सभी विभाग इस प्रदर्शन को बनाए रखते हुए आवेदनों का समय पर निराकरण करें। उन्होंने खेती के मौसम को देखते हुए किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने, एग्री स्टेक बकेट क्लेम मिशन मोड में पूरा करने तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने कहा कि पिछले 20 दिनों में करीब 20 हजार किसानों का एग्री स्टेक बकेट क्लेम किया गया है। आधार, पर्ची और राजस्व संबंधी तकनीकी समस्याओं वाले प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण किया जाए। साथ ही नामांतरण, पीएम किसान सम्मान निधि, उर्वरक भंडारण एवं वितरण की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए शहर और गांवों में शिविर लगाकर बैंक, विद्युत विभाग और वेंडर्स के समन्वय से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में समय पर डेटा एंट्री कर उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करें।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने 14 वर्ष की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। जिले में अब तक 6,550 बालिकाओं का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान वय वंदन कार्ड के कवरेज को और बढ़ाने, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए।

READ ALSO  CG : YouTuber होने के बावजूद पुलिस की नजर से नहीं बच सका आरोपी, निकला बाइक-मोबाइल चोर ...

बैठक में खाद्य प्रतिष्ठानों में डेयरी एनालॉग उत्पादों के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने, महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण कार्यक्रम, रेडी-टू-ईट वितरण, ग्रोथ मॉनिटरिंग, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, उद्योग विभाग और अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। ई-ऑफिस और सुशासन तिहार के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins