छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : 11 लाख की ठगी, वन विभाग में नौकरी लगाने का शातिर ने दिया झांसा …

By kadwaghut|30 May 2026, 10:28 AM
f X W

रायपुर। वन रक्षक भर्ती कराने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। ग्राम सोनाखान वार्ड 2 निवासी प्रकाश ठाकुर 28 ने कल देर रात सरस्वती नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार डंगनिया बिजली आफिस के पास रहने वाले दीपराज गायकवाड़ 34 ने वन विभाग में अपना परिचय होने का झांसा देकर प्रकाश की नियुक्ति के लिए 11 लाख रुपए लिए। उसने यह वसूली पिछले साल 11 जून 25 को की थी। और अब तक नौकरी नहीं लगा पाया। प्रकाश के रकम वापस मांगने पर टालमटोल करता रहा है। अंततः प्रकाश ने शुक्रवार रात थाने में धारा 318-4,338,336-3,340-2 की रिपोर्ट दर्ज कराया।

Advertisement
Advertisement

दूसरी ओर चार धाम यात्रा के लिए टिकट बुक करने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग से 90 हजार रुपए ठग लिए। कोतवाली पुलिस के अनुसार शैलेन्द्र नगर निवासी के राजगोपाल 62 ने रिपोर्ट दर्ज कराया। उन्हें 11 मार्च को कुंदन पैलेस बैरन बाजार के पास रहने वाले संदीप रावत ने 7003978680 नंबर से काल किया। उसने केदारनाथ समेत 4 नाम की यात्रा सस्ती दरों में कराने का झांसा दिया। और टिकट बुकिंग के लिए अगले 12 दिनों में 23 मार्च तक 90 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिया। अब तक टिकिट और टूर प्रोग्राम न मिलने पर राजगोपाल को ठगे जाने का अहसास हुआ। उन्होंने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पर्युषण महापर्व पर मानव सेवा प्रकल्प: निःशुल्क जयपुर पैर वितरण व कृत्रिम हाथ शिविर ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins