कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : निर्वस्त्र कर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल …

By lokesh sharma|07 Apr 2026, 1:38 PM
f X W

कोरबा। जिले में दो दोस्तों के बीच शराब पीने के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक के विवाद में एक युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दर्री थाना क्षेत्र के एनटीपीसी टाउनशिप स्थित कावेरी विहार कॉलोनी में रहने वाले एक युवक और उसका दोस्त 27 मार्च की रात साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब खत्म होने पर दोस्त उसकी बाइक लेकर और शराब लेने के लिए निकल गया।

Advertisement
Advertisement

कुछ देर बाद युवक नशे की हालत में पैदल वापस लौटा। उसे देखकर बाइक मालिक सरोज कुमार को शक हुआ और उसने बाइक के बारे में पूछताछ शुरू की। लेकिन युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिससे सरोज गुस्से में आ गया। गुस्से में आकर सरोज ने युवक को निर्वस्त्र कर दिया और उसकी जमकर पिटाई की। पीड़ित युवक जान बचाने के लिए नग्न अवस्था में इधर-उधर भागता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। इसके बजाय कई लोग वीडियो बनाते रहे। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना की रात पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  खेत का 5 प्रतिशत हिस्सा जल संरक्षण के लिए देने की किसानों की अनूठी पहल बनी मिसाल

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins