DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

गणेश विसर्जन के दौरान 3 लोगों की मौत पर सीएम ने जताया दुख, सहायता राशि देने का किया ऐलान

By kadwaghut|03 Sep 2025, 3:07 PM
f X W

जशपुर। Jashpur News: जशपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन लोगों को कुचल दिया जिससे की उनकी मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए थे। वहीं इस मामले पर सीएम साय ने ट्वीट कर दुख जताते हुए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

सीएम ने कहा कि, जशपुर के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु व कई अन्य के घायल होने की खबर अत्यंत दु:खद है। घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ईश्वर से दिवंगतों के आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
बता दें कि, मंगलवार रात करीब 10 बजे गणेश विसर्जन करने जा रहे जुलूस के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर अचानक भीड़ में जा घुसी और कई लोगों को कुचलते हुए निकल गई। जिससे की इस हादसे में जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि, 22 लोग घायल हो गए थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : हॉकी स्टेडियम में बिछेगा बेल्जियम का ब्लू टर्फ, 5.6 करोड़ से संवरेगा मैदान...

Related Articles

2

Back to top button