छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राज्य वीरता पुरस्कार हेतु 20 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

By kadwaghut|18 Nov 2025, 7:45 PM
f X W

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य वीरता पुरस्कार 2025 के लिए पात्र बालक-बालिका 20 दिसम्बर 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के वीर, साहसी बालक व बालिकाओं को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, शौर्य एवं बुद्धिमत्ता के संदर्भ में उनके साहसिक कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाता है।

यह कार्य किसी जीवन की रक्षा अथवा उसको शारीरिक क्षति से बचाने के उद्देश्य से नि:स्वार्थ सेवा के लिए प्रतिवर्ष राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार हेतु पात्र बालक व बालिका की उम्र घटित घटना के समय 18 वर्ष से कम हो एवं घटित घटना की अवधि 1 जनवरी 2025 से 15 दिसम्बर 2025 तक के मध्य होना चाहिए। पुरस्कार हेतु राशि 25 हजार रूपए, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.cgwcd.gov.in में प्राप्त की जा सकती है।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर नशा मुक्ति शपथ समारोह संपन्न

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : शिविर : पहले स्वयं आत्मनिर्भर बनने प्रेरित किया...

Related Articles

Back to top button