छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : 14 मोहल्लों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी, 4 घंटे तक शटडाउन …

By lokesh sharma|27 Jan 2026, 10:25 AM
f X W

रायगढ़। रायगढ़ में गर्मी सीजन के शुरू होने से पहले खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम लगातार चल रहा है। जहां मंगलवार को एक बार फिर से 33/11 KV गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन से निकलने वाली 11 केवी स्टेशन फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह साढ़े 10 बजे से खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम चलेगा। दोपहर ढाई बजे तक यानि 4 घंटे तक 14 जगह पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

Advertisement
Advertisement

इससे पहले भी इस एरिया में काम किया गया, लेकिन पूरी तरह से खुले तारों को कवर्ड तार में बदला नहीं जा सका था, इसलिए मंगलवार को एक बार फिर यहां काम किया जाना है। वहीं बताया जा रहा है कि आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित समय में परिवर्तन किया जा सकता है। ताकि कवर्ड तार में बदलने का काम पूरा हो सके।

बिजली विभाग के काम के दौरान 14 जगह बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिसमें एसपी बंगला और ऑफिस के साथ ही सिविल लाइन, नटवर स्कूल, स्टेशन चौक, आटले चौक, दरोगापारा, गुजराती पारा, पथिक होटल, गुड लक होटल, रेलवे कॉलोनी, गांधी गंज, निगम कॉम्पलेक्स, नायक बाड़ा व संबंधित क्षेत्र एरिया शामिल है।

​​​​​​​रविवार को कोतरा रोड स्थित 132/33/11 KV उपकेन्द्र में मेंटनेंस काम किया गया था। तब सुबह 10 बजे से 3 बजे तक करीब 42 एरिया प्रभावित हुआ था। इस दौरान गर्मी के मौसम को देखते हुए जरूरी रखरखाव का काम और ट्री कटिंग किया गया था।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री अग्रवाल

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins