छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ‍30 लाख से बना महतारी सदन बारिश में डूबा, रास्ता तक नहीं…

By kadwaghut|28 Jul 2026, 12:10 PM
f X W

सोमनी , ग्राम पंचायत सोमनी में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित महतारी सदन इन दिनों बारिश के कारण पूरी तरह जलभराव से घिरा हुआ है। बताया जा रहा है कि सदन का निर्माण डबरी (तालाबनुमा गड्ढे) के बीच कर दिया गया, जिसके चलते भवन तक पहुंचने के लिए समुचित रास्ता भी उपलब्ध नहीं है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार द्वारा इस भवन की स्वीकृति प्रदान की गई थी, जबकि वर्ष 2025 में इसका निर्माण कराया गया। यह निर्माण कार्य ग्राम पंचायत सोमनी के तत्कालीन सरपंच के कार्यकाल में हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल के चयन में गंभीर लापरवाही बरती गई। साथ ही निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन करने वाले जनपद पंचायत के अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जा रही है।

पंचायत ने हैंडओवर लेने से इंकार कर दिया: वर्तमान ग्राम पंचायत ने इस भवन को अब तक हैंडओवर लेने से इंकार कर दिया है। पंचायत का कहना है कि निर्माण स्थल और गुणवत्ता से जुड़ी आपत्तियों के कारण भवन को अपने अधीन लेना उचित नहीं है। इस पूरे मामले में अधिकारियों की अनदेखी तथा तत्कालीन पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : ग्राहक तलाशते पकड़ा गया युवक, 8 लीटर महुआ शराब जब्त ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins