DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ताहीन निर्माण पर कार्रवाई : कोण्डागांव में 19 ठेकेदारों के 37 कार्य निरस्त

By kadwaghut|02 Dec 2025, 4:57 PM
f X W

 रायपुर, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर कोंडागांव द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में लापरवाही, धीमी गति और गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग द्वारा 19 ठेकेदारों के कुल 37 कार्य तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 31.17 करोड़ रूपए है।
    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कई ठेकेदारों ने कार्य प्रारंभ नहीं किए या अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई, वहीं कई स्थानों पर पानी टंकी निर्माण और जल आपुर्ति साथ ही बोर खनन कार्य नहीं किए गए थे, इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने यह कठोर कदम उठाया है।
    ठेकेदारों की लगभग 23.38 लाख रूपए की अमानत राशि निरस्त अनुबंधों के शेष कार्य हेतु निविदा भी प्रकियाधीन है, इसके अतिरिक्त सुरक्षा निधि भी राजसात की जाएगी, साथ ही इन ठेकेदारों को आगामी निविदाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित (ब्लैकलिस्ट) किया जाएगा।
    विभाग ने मेसर्स अदिती इन्फ्राबिल्ड, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया में श्रीग कंस्ट्रक्शन, मेसर्स किसान बोरवेल्स, के. जी. एन. कंस्ट्रक्शन, मेसर्स आकार कंस्ट्रक्शन, महेश विदवानी, मेसर्स आधार कंस्ट्रक्शन, मेसर्स कृतिशा इनकॉर्पाेरेशन, मेरार्च ग्रीनवर्ल्ड सोलर वेयर्स प्रा.लि, जी आर डी बिल्डकॉन, मेसर्स आर.मी. डिलर्स, मेसर्स ब्रम्हेश कंस्ट्रक्शन, मेसर्स एम.डी. सर्विसेज, मेसर्स शुभम कंस्ट्रक्शन, मेसर्स बसंत कुमार साहू, मेसर्स वियाना इंफा टेलीकॉम, मेसर्स भारत इन्फा, मेसर्स गोयल एजेंसी के कार्य निरस्त किए हैं।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : मारगांव में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins