छत्तीसगढ़

सफाई नियमों की अनदेखी महंगी पड़ी, नगर निगम शराब और कबाड़ी दुकानें सील

By Admin|22 Sep 2025, 3:03 PM
f X W

रायपुर

नगर निगम की टीम ने कचरा फैलाने पर शराब दुकान के अहाते और दो कबाड़ी दुकान को सील किया है. रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 1 के जोन कमिश्नर डा. दिव्या चंद्रवंशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.

कार्यपालन अभियंता डीके पैकरा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 के अंतर्गत भनपुरी मुख्य मार्ग में शराब दुकान के अहाते की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान प्राप्त जनशिकायत सही पाई गई. सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग और कचरा फैलाया जाना पाया गया. इस पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने भनपुरी मुख्य मार्ग पर शराब दुकान के अहाते को तत्काल सीलबंद करने की कार्रवाई की.

इसी प्रकार नगर निगम जोन 1 अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 क्षेत्र अंतर्गत संतोषी नगर खमतराई में दो कबाड़ी दुकानों में कचरा फैलाया जाना पाया. इस संबंध में प्राप्त जनशिकायत निरीक्षण में सही पाए जाने पर जोन 1 जोन कमिश्नर के निर्देश पर संबंधित दो कबाड़ी दुकानों को भी तत्काल सीलबंद करने की कार्रवाई की गई और प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित निदान किया गया.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सड़क-पुलों की गुणवत्ता सुधारने इंजीनियरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण,डिप्टी सीएम अरुण साव करेंगे शुभारंभ

Related Articles

2

Back to top button