DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : महिला दिवस पर जल वाहिनी एवं समूह की महिलाओं को उत्कृष्ठ कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

By lokesh sharma|09 Mar 2026, 1:27 PM
f X W

गौरेला पेंड्रा मरवाही, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जल वाहिनी एवं समूह की महिलाओं को उत्कृष्ठ कार्यों के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सम्मानित किया गया। गौरेला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोरखपुर के ग्राम बेलगहना में आयोजित सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों ने जल वाहिनी को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Advertisement
Advertisement

साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल अर्पण दिवस के तहत ग्राम बेलगहना को नल जल योजना हस्तांतरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर सभी को ’जल बचाओ-भविष्य बचाओ’ के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्याम मणि राठौर, जनपद सदस्य दुर्गेश यादव, सरपंच राम प्रकाश भरिया, उप सरपंच अफसर खांन, बृजलाल राठौर, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी प्रिया सेनी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जिला पंचायत सीईओ ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins