मध्य प्रदेश

मातृ स्वास्थ्य में नई पहल: गर्भवती महिलाएं अब व्हाट्सएप से करा सकेंगी अपना पंजीयन

By Admin|08 Mar 2026, 1:11 PM
f X W

भोपाल
सरकारी अस्पतालों में अब गर्भवती महिलाओं को पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। घर बैठे ही वाट्एसेप पर जानकारी भेजने से उनका पंजीकरण हो जाएगा। अस्पताल पहुंचते ही उनका पर्चा तैयार होगा और प्राथमिकता से उनकी जांच और उपचार होगा। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने इसके लिए 9301089967 वाट्सएप नंबर जारी किया है।

कई दिनों के अध्ययन के बाद लागू व्यवस्था
अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था को लागू करने से पहले अस्पतालों की स्थिति का अध्ययन किया गया। जिला अस्पताल से लेकर काटजू अस्पताल तक की सीसीटीवी फुटेज देखी गई और मौके पर भी निरीक्षण किया।
 
हाईरिस्क गर्भवतियों के लिए अलग सेंटर
जयप्रकाश जिला अस्पताल भोपाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए अलग सेंटर बनाए गए हैं। इन केन्द्रों में 24 घंटे डॉक्टर और नर्स तैनात रहेंगे। महिलाओं और उनके परिजनों के ठहरने और भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

गर्भवतियों को समय पर बेहतर इलाज की सुविधा
सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर इलाज मिले, इसलिए यह सुविधा शुरू की गई है। वाट्एसेप पर जानकारी मिलते ही उनका पर्चा बनाकर प्राथमिकता से उपचार दिया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  लाड़ली बहना जैसी योजनाओं पर बोले शिवराज सिंह चौहान, क्यों हर सरकार के लिए इन्हें जारी रखना होगा जरूरी?

Related Articles

Back to top button