छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

करवा चौथ के दिन पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए महिला धरने पर बैठी, 5 माह से नहीं मिला प्रमाण पत्र

करवा चौथ के दिन पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए महिला धरने पर बैठी, 5 माह से नहीं मिला प्रमाण पत्र

By kadwaghut|10 Oct 2025, 10:23 PM
f X W

राजनांदगांव। जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने आज उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब ग्राम खपरी (सिलौटा) की रहने वाली उषा बाई पति स्व. संतोष ठाकुर अपने परिजनों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गईं।

उषा बाई का कहना है कि उनके पति संतोष ठाकुर की मृत्यु 6 मई 2025 को डोंगरगढ़ शासकीय अस्पताल में हुई थी। पोस्टमार्टम होने के बावजूद पिछले 5 महीने बीत जाने पर भी उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कई बार डोंगरगढ़ अस्पताल और जिला सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, पर हर बार आश्वासन ही मिला।

मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने के कारण उन्हें सरकार की राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत ₹20,000 की आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है। उषा बाई ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने दो बेटियों का पालन-पोषण कर रही हैं और पति की मौत के बाद से आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि “मैं विभागीय दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते थक चुकी हूं, अब जब तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा, तब तक मैं धरने से नहीं उठूंगी।”

इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और महिला की मांगों का समर्थन किया। जिला प्रशासन ने महिला के आवेदन की जांच कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : 31 दिन तक गूंजा दादागुरु इकतीस का पाठ, ड्रा के जरिए चुने गए विजेता ...

Related Articles

2

Back to top button