छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : मंत्री के एस्कॉर्ट वाहन ने रौंदा, स्कूटी सवार की हालत नाजुक …

By lokesh sharma|01 Mar 2026, 11:38 AM
f X W

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के पायलटिंग वाहन में शामिल होने जा रहे स्कॉपिर्यो वाहन ने स्कूटी सवार एक युवक को जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं और युवक को गंभीरावस्था में अंबिकापुर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री के काफिले में शामिल होने जा रहे वाहन क्रमांक सीजी-16-सीपी-3805 एस्कॉर्ट वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए स्कूटी सवार केनापारा निवासी विजय गुप्ता को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था की स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisement
Advertisement

पाएलिटिंग वाहन का चालक टक्कर मारकर घायल विजय गुप्ता को वही तड़पता छोड़ भाग गया। वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दूसरे वाहन से गंभीर रूप से घायल विजय गुप्ता को अंबिकापुर अस्पताल उपचार के लिए रवाना किया। वहीं दुर्घटना के बाद एनएच पर लम्बा जाम लग गया। बताया जा रहा है की पायलेटिंग वाहन में तीन गनमैन पुलिस भी सवार थे।

जिन्हें स्कॉपियों वाहन का चालक वहीं उतार कर भाग खड़ा हुआ। एक्सीडेंट में घायल विजय गुप्ता को गंभीर चोट लगने और पुलिस के जवान स्कॉपिर्यो वाहन चालक के मौके से भाग जाना इंसानियत को शमर्सार करने वाली घटना है। विजय गुप्ता के एक्सीडेंट के बाद उनके परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना की पूरी वारदात पास ही घायल को अंबिकापुर अस्पताल उपचार के लिए रवाना किया, दुर्घटना के बाद एनएच पर लम्बा जाम लग गया।

एक्सीडेंट के बाद आनन-फानन में विजय गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे जीवन और मौत के बीच झूल रहे है। घटना की जानकारी लगते ही जयनगर थाना प्रभारी रुपेश कुंतल एक्का मौके पर दलबल के साथ पहुंचे और स्थिति को सामान्य किया।

READ ALSO  देवभोग ब्रांड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक- पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins