छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ट्रक खराब, ओवरब्रिज पर फिर लगा लंबा जाम…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 10:10 AM
f X W

एक ट्रक में खराबी आने के कारण शनिवार शाम ओवरब्रिज पर फिर लंबा जाम लग गया। बड़ी संख्या में वाहन यहां फंसे रहे और परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां आए दिन की यहीं समस्या रहती है। लेकिन स्थाई समाधान नहीं हो रहा रहा है। इस समस्या के साथ अन्य समस्याओं को लेकर पटरी पार के वार्डवासियों ने 13 सितंबर को चक्काजाम करने की तैयारी की थी लेकिन नेता और अफसरों से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने चक्काजाम आंदोलन को स्थगित किया। लेकिन फिर जाम लगने से उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

पटरी पार के वार्डवासियों ने रविवार को चक्काजाम आंदोलन करने का निर्णय लिया था। लेकिन सांसद, विधायकों ने समाधान का आश्वासन दिया। इससे उन्होंने चक्काजाम स्थगित कर दिया।

स्टेशन पारा की रेलवे क्रॉसिंग में अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। तीन साल पहले यहां की रेलवे क्रॉसिंग को निर्माण कार्य के चलते बंद करना पड़ा। शुरूआती चरण में तेजी से काम चला। अंडरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं किया जा सका। तीन सालों से ओवरब्रिज पर ट्रैफिक का दबाव बना हुआ है। आए दिन जाम लग रहा, पहले कई हादसे हुए जिसमें मौतें भी हो चुकी है। इसी रास्ते से कबीरधाम जिले तक बसें चलती है। वर्तमान में काम बंद है, अक्टूबर में इसे शुरू करने का आश्वासन मिलने पर तीन माह पहले भी आंदोलन स्थगित किया था।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मिनी माता सम्मान के लिए आवेदन 25 तक करें ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins