DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : रेत माफिया पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, मलकडोल रेत खदान में छापा

By lokesh sharma|27 Feb 2026, 4:12 PM
f X W

चैन माउंट मशीन व हाइवा जब्त

Advertisement
Advertisement

एमसीबी/ जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। गत रात्रि ग्राम पंचायत मलकडोल स्थित रेत खदान में दबिश देकर अवैध रूप से रेत लोडिंग में प्रयुक्त एक चैन माउंट मशीन एवं एक हाइवा वाहन को जब्त किया गया।


खनिज अधिकारी दयानन्द तिग्गा ने बताया कि मलकडोल रेत खदान में चौन माउंट मशीन के माध्यम से अवैध रेत लोडिंग की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों की पुष्टि के लिए 25 फरवरी 2026 की रात्रि खदान की सघन जांच की गई, जिसमें मौके पर अवैध गतिविधि पाई गई। जांच के दौरान एक चौन माउंट मशीन को रेत लोडिंग करते हुए पकड़ा गया, जिस पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 की उपधारा (1) एवं (5) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई।


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा है और यह संदेश दिया गया है कि नियमों के उल्लंघन पर किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जिला पंचायत सीईओ ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins