छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील…

By lokesh sharma|26 Feb 2026, 12:57 PM
f X W

राजनांदगांव तुमड़ीबोड़ , होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी दिलीप पटेल ने की। बैठक में गांव की मुखिया, सरपंच व नागरिकों को साथ लेकर क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। चौकी प्रभारी ने सभी से अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाया जाए। उन्होंने सुझाव मांगे तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि चेहरे पर नकाब, सिर पर नकली बाल जैसे भ्रामक व आपत्तिजनक सामग्री का उपयोग न किया जाए और दुकानदारों को ऐसी सामग्री बेचने से मना किया।

बैठक में नायब तहसीलदार चिराग रामटेके, नायब तहसीलदार झरना राजपूत उपस्थित थीं। साथ ही टाइगर क्लब अध्यक्ष अजय जैन, मदन साहू, टिमेंश साहू, सरपंच भोजराम ठाकुर, ग्राम पटेल अमरोतन साहू, उपसरपंच भूपेंद्र सोनवानी, तुमड़ीबोड़ सरपंच प्रतिनिधि मोनू साहू, बोदेला सरपंच प्रतिनिधि इंद्रसेन साहू, पंच पीतांबर साहू, राकेश शर्मा, नथुनावगंव सरपंच भूवाल साहू सहित लगभग 30 ग्राम पंचायतों के सरपंच बैठक में शामिल हुए। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विवेकानंद नगर से टैगोर नगर तक भक्तिमय वातावरण, 6 स्थानों पर चैत्य वंदन...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button