क्राइमछत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

सायबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल बैंक खाता धारकों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By kadwaghut|20 Feb 2026, 9:33 PM
f X W

राजनांदगांव पुलिस ने “मिशन सायबर सुरक्षा” के तहत सायबर अपराधों में उपयोग किए गए म्यूल बैंक खातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में आठ म्यूल बैंक खाता धारकों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने बंधन बैंक, केनरा बैंक, यूको बैंक, और बैंक ऑफ बडोदा के खातों का उपयोग कर सायबर ठगों से जुड़ी ठगी के लाखों रुपये की रकम प्राप्त की थी।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खातों में 20 लाख रुपये से अधिक का संदिग्ध लेनदेन पाया गया है। यह रकम अवैध रूप से सायबर ठगों द्वारा म्यूल खातों में डाली गई थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए धारा 317(2), 317(4) बीएनएस के तहत जेल भेज दिया है।आरोपियों के नाम:

जावेद सोलंकी, पिता अजहर, थाना कोतवाली

सागर वैष्णव, पिता कुश कुमार, ग्राम खमेरा

उदित जैन, पिता एमसी जैन, वर्धमान नगर

आवेश खान, पिता अब्दुल रउफ, गौरीनगर

मुकेश कुमार वैष्णव, पिता बंसी दास, कोतवाली

चंदुलाल क्षत्रीय, पिता धनशाय, बसंतपुर

मिथलेश ताम्रकर, पिता दिलीप ताम्रकर, अंचौकी

लिकेश साहू, पिता परमानंद साहू, पटपर चौकी

राजनांदगांव पुलिस की अपील:पुलिस जनता से आग्रह करती है कि वे अपना व्यक्तिगत बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक और रजिस्टर्ड सिम किसी अन्य को न दें। किसी भी संदिग्ध लेन-देन की जानकारी होने पर पुलिस से संपर्क करें। अवैध स्त्रोतों से अर्जित रकम को बैंक खाता में प्राप्त करना और इसे किसी अन्य के पास देना या किराए पर देना अपराध है, और इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।राजनांदगांव पुलिस की यह कार्रवाई सायबर अपराधों की रोकथाम के लिए महत्त्वपूर्ण कदम है।

READ ALSO  CG : फरसगांव में भीषण सड़क हादसा, आर्मी जवान की मौत, 6 लोग घायल ...

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button