राजनांदगांव : कबड्डी प्रतियोगिता : भर्रीटोला में दिखा युवाओं का उत्साह…
छुरिया | विकासखंड के ग्राम भर्रीटोला (ब) में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कबड्डी प्रतियोगिता कराई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का सबसे सशक्त माध्यम हैं।
यदि गांवों के खेल मैदानों से निकलने वाले युवाओं को निरंतर अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य राधिका चंद्रवंशी ने कहा कि खेल में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना और निरंतर प्रयास करना है।
सभी खिलाड़ियों को पूरी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ खेलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर रविन्द्र वैष्णव, सरपंच समेबाई पडौती, जीवन लाल जुड़वान, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष धन्नालाल यादव, लेखराम निर्मलकर, केदार यादव, अगनुराम चंद्रवंशी, भगवान सिंह ठाकुर, खेमराज चंद्रवंशी मौजूद रहे।




