DPR छत्तीसगढ समाचारसूरजपुर जिला

CG : 17 फरवरी को शिवनंदनपुर में उद्यमिता विकास केंद्र (ईडीसी) द्वारा 18 दिवसीय स्वरोजगार उद्यम विकास कार्यक्रम (एसईडीपी) का किया गया सफल आयोजन

By lokesh sharma|18 Feb 2026, 3:42 PM
f X W

सूरजपुर/

Advertisement
Advertisement
उद्यमिता विकास केंद्र (ईडीसी)

   शिवनंदनपुर, बिश्रामपुर में 17 फरवरी 2026 को क्लस्टर भवन शिवनंदनपुर में उद्यमिता विकास केंद्र (ईडीसी) छत्तीसगढ़ द्वारा 18 दिवसीय स्वरोजगार उद्यम विकास कार्यक्रम (एसईडीपी) का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन का वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।


                   इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों के लिए तैयार करना था। 18 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, व्यवसाय योजना निर्माण, विपणन रणनीतियाँ, वित्तीय प्रबंधन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी. टीग्गा (जनरल मैनेजर) रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उद्यमिता को आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


यह पहल मुख्यमंत्री के “विकसित छत्तीसगढ़” के विज़न को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाकर “मेक इन इंडिया” पहल को गति देने हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वहीं ईडीआईआई के महानिर्देशक डॉ. सुनील शुक्ला युवाओं को उद्यमिता को एक सशक्त करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।


                    इस कार्यक्रम ईडीसी छत्तीसगढ़ टीम, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में, राज्य में एमएसएमई विकास हेतु एक सुदृढ़ एवं सतत उद्यमी पारिस्थितिक तंत्र के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

READ ALSO  CG : राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ : 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins