छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : गर्भवती महिला फंदे पर झूली, परेशान थी पति की प्रताड़ना से…

By lokesh sharma|26 Oct 2025, 5:24 PM
f X W

रायगढ़ । एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पति की प्रताड़ना से विवाहिता तंग आ चुकी थी। घटना के बाद जांच में इस बात का खुलासा हुआ। जिससे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक आमगांव में अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही शीतल सारथी 27 साल ने 9 अक्टूबर को घर के म्यार में साड़ी से फांसी लगा लिया।

Advertisement
Advertisement

जब इसकी जानकारी उसके पति बसंत सारथी को लगी, तो उसने अपने पिता पूनीराम सारथी को इसकी सूचना दी। ऐसे में पूनीराम मौके पर पहुंच और साड़ी को काट कर नीचे उतारकर खाट में लेटाया और थाना में इसकी सूचना दी। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की और उसके मृतिका की मां, भाई और अन्य परिजनों से पूछताछ किया, तो जानकारी मिली कि करीब 4 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह हुआ था। उनका 3 साल का एक बच्चा है और शीतल 8 माह की गर्भवती थी। बसंत अक्सर किसी न किसी बात पर उसके साथ झगड़ा करते हुए उसे प्रताड़ित करता था।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : MP के सागर में जहरीली शराब का तांडव, छत्तीसगढ़ में अलर्ट! ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins