छत्तीसगढ़

रायपुर में गर्मी से वन्यजीवों की सुरक्षा पर जोर, 2 दिन बंद रहेगी जंगल सफारी

By Admin|28 May 2026, 1:11 PM
f X W

रायपुर.

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में नौतपा की शुरुआत के साथ ही सूरज की तपिश और भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप को देखते हुए नवा रायपुर स्थित प्रसिद्ध ‘नंदनवन जंगल सफारी’ को पर्यटकों के लिए दो दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) द्वारा जारी आधिकारिक निर्देश के मुताबिक, अत्यधिक गर्मी और तापमान में भारी बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सफारी के बेजुबान वन्य प्राणियों को हीटवेव और लू के खतरों से बचाना तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना है। आदेश के तहत 28 और 29 मई को नंदनवन जंगल सफारी पर्यटकों के लिए अस्थाई रूप से पूरी तरह बंद रहेगी।
इस फैसले के बाद आगामी दो दिनों तक यहां आने वाले सैलानी न तो सफारी की सैर कर पाएंगे और ना ही वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। वन विभाग ने जनसंपर्क माध्यमों के जरिए आम जनता से अपील की है कि वे इन दो दिनों में सफारी का रुख न करें। प्रशासन का पूरा ध्यान इस समय जानवरों को भीषण गर्मी से राहत देने और उनके विशेष रख-रखाव पर केंद्रित है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जलराशि से सजा धमतरी, प्रकृति और रोमांच के बीच पर्यटकों को लुभा रहा छत्तीसगढ़ का खूबसूरत ठिकाना

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins