छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

छुरिया में कांग्रेसियों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम

By kadwaghut|30 Jan 2026, 10:01 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

0मनरेगा बचाओ संग्राम एवं धान खरीदी तिथि बढ़ाने को लेकर

छुरिया – ब्लाक मुख्यालय छुरिया पुराने बस स्टैण्ड में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट््रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस एवं मनरेगा बचाओं संग्राम के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के किसानों की धान खरीदी तिथि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर छुरिया चिचोला मार्ग में सांकेतिक चक्काजाम का सफल आयोजन किया गया ।
पुराने बस स्टैण्ड में कांग्रेस का एक दिवसीसय धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम के कार्यक्रम में राष्ट््रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र में मनमोहन सरकार ने रोजगार गारंटी योजना लागू करते हुए मजदूरों को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराया। इस योजना को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी रोजगार गारंटी का नाम दिया गया । लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार देश के राष्ट्रपिता का नाम बदलने का काम कर रही है । स्थिति यह है कि जब से राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार आयी है तब से मजदूरों को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध नहीं करा पा रही है, तो क्या 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करायेगी । सभा को पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश में जिस तरह भाजपा सरकार वादाखिलाफी का काम कर रही है इससे आमजनता काफी आक्रोशित है । धान खरीदी के नाम पर किसानों को बेवजह परेशान कर रही है, भौतिक सत्यापन की आड़ पर तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा किसानों को धान बेंचने से रोका जा रहा है । कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किसानों का एक-एक दाना धान खरीदने का काम किया वहीं विष्णुदेव सरकार किसानों का धान नहीं खरीद रही है । उन्होंने धान धरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग की । धरना प्रदर्शन में जिला महामंत्री चुम्मन साहू, पंकज वाधवा, प्रवक्ता अनीस खान, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, रितेश जैन, श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती पुष्पा सिन्हा, एकनाथ सिन्हा, अमित अग्रवाल, प्रदीप पटेल, राधे ठाकुर, शकील कुरैशी, सुनील लारोकर, रोशन निर्मलकर, दबीज खान, राजील कुरैशी, कन्हैया कोले, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

READ ALSO  सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़, हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीया
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins