छत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

CG : पुलिसकर्मियों ने लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार…

By lokesh sharma|29 Sep 2025, 3:50 PM
f X W

बलौदाबाजार। पुलिसकर्मियों ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है. बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदवा में सड़क हादसे में एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान और परिजनों का पता नहीं चलने पर पुलिस के जवानों ने ही पूरे विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया.

जानकारी के अनुसार 26 सितंबर 2025 को ग्राम कोदवा में सड़क दुर्घटना में उस अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी. पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब कोई रिश्तेदार सामने नहीं आया, तब सहायक आरक्षक राजेंद्र ठाकुर और आरक्षक कृष्णा यादव ने स्वयं आगे बढ़कर अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया. दोनों जवानों ने 27 सितंबर को सम्मानपूर्वक कफन-दफन की सभी विधियां पूरी कीं. पुलिसकर्मियों की इस पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : पानी की टंकी नहीं भरने से नलों का प्रेशर घटा, शहर के तीन वार्डों में गहराया जल संकट...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button