छत्तीसगढ़

CG : जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासकीय योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की…

By lokesh sharma|11 Feb 2026, 12:36 PM
f X W

कोण्डागांव । कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासकीय योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन कर सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

बैठक के दौरान कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण हेतु सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया। उन्होंने ई-ऑफिस में कार्यलयीन कार्यों के निराकरण एवं बायोमैट्रिक पर जोर देते हुए कहा कि सभी अधिकारी कार्यालयीन समय पर ऑनलाईन उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। इसके साथ ही जिले में कौशल विकास से युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य एवं केन्द्र शासन की योजनाओं के अनुरूप कार्ययोजना बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने शासकीय पीडीएस दुकानों में राशन की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा और धान उठाव के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए शासन की महत्वाकांक्षी योजना से अधिक से अधिक हितग्राहियों को जोड़ने और प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर इंस्टालेशन कार्य में गति लाने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत सभी इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को संपूर्णता अभियान के तहत निर्धारित तिथि अनुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य शासकीय योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

READ ALSO  CG : महिला टेक्नीशियनों की नौकरी गई, लैब में ब्लड सैंपल के साथ ‘रीलबाजी’ पड़ी भारी ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins