छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : 70 फीट ऊंची पानी टंकी में जानलेवा फोटोशूट …

By kadwaghut|01 Aug 2026, 1:25 PM
f X W

दुर्ग। भिलाई में जोन-2 वार्ड-26 स्थित आजाद चौक पर हाल ही में बनाई गई करीब 70 फीट ऊंची नई पानी टंकी लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई है। टंकी का निर्माण तो पूरा हो चुका है, लेकिन इसकी टेस्टिंग अभी तक नहीं हुई है। इसके बावजूद मोहल्ले के बच्चे और युवा इस पर चढ़कर फोटोशूट कर रहे हैं और खतरनाक स्टंट भी कर रहे हैं। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसे स्थानीय लोगों ने शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Advertisement
Advertisement

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ बच्चे पानी की टंकी के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच गए हैं। वहां वे मस्ती करते और फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि एक बच्चा करीब 70 फीट की ऊंचाई पर बैठकर दो बार अपने दोनों पैर टंकी से बाहर लटका देता है। जरा-सी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो देखने वाले लोग भी इसे बेहद खतरनाक बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि टंकी के नीचे सुरक्षा के लिए गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बावजूद बच्चे और युवा किसी तरह ऊपर तक पहुंच जा रहे हैं। गार्ड ने कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन मोहल्ले के बच्चे और युवा गार्ड की बात नहीं मानते। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर सख्ती नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा।

READ ALSO  राजनांदगांव : लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनें 2 से 5 घंटे देरी से चलीं…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins