छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: नो पार्किंग में खड़े 30 वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, जुर्माना वसूला, देखे Video

By lokesh sharma|09 Feb 2026, 9:57 PM
f X W

राजनांदगांव।
यातायात नियमों का उल्लंघन कर आम सड़क व सर्विस रोड पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान अग्रवाल ट्रांसपोर्ट तिराहा से पुराना बस स्टैण्ड चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, रेलवे स्टेशन रोड, भगत सिंह चौक, महावीर चौक, गुरुद्वारा चौक, नया बस स्टैण्ड, अंबेडकर चौक, मनोकामना से आर.के. नगर चौक तक सर्विस रोड के दोनों ओर आम आवागमन में बाधा बने नो पार्किंग वाहनों पर कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस द्वारा सड़क पर खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई, वहीं नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े दोपहिया वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाकर कार्रवाई की गई। इसके अलावा काला शीशा लगे एक चारपहिया वाहन पर मोटरयान अधिनियम की धारा 100 के तहत कार्रवाई करते हुए 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान कुल 30 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग के कारण आमजनों की आवाजाही बाधित होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने तथा अन्य लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। शहर में सफेद पट्टी के भीतर वाहन पार्क करें तथा फ्लाईओवर के नीचे निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग करें। साथ ही सभी कारोबारियों से अपील की गई है कि मालवाहक वाहनों में लोडिंग-अनलोडिंग जिला दण्डाधिकारी द्वारा निर्धारित समय के अनुसार ही कराएं, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

READ ALSO  राजनांदगांव : स्टेशन से बल्देव बाग जाने वाली सड़क के गड्ढों को पाटें…

Read Also: राजनांदगांव: शहर में पुलिस की कांबिंग गश्त, 45 से अधिक असामाजिक तत्वों की चेकिंग की गई ….

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins