DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : दो जलाशय योजना के कार्यों के लिए 39.61 करोड़ रुपये स्वीकृत …

By kadwaghut|05 Feb 2026, 3:12 PM
f X W

रायपुर : छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-कुसमी की दाताराम (सामरी) जलाशय योजना के कार्यों के 8 करोड़ 82 लाख 43 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर 250 हेक्टेयर खरीफ एवं 100 हेक्टेयर रबी की फसलों की सिंचाई होगी। इसी तरह से विकासखण्ड-शंकरगढ़ की ढुढीचुवा जलाशय योजना के लिए 30 करोड़ 79 लाख 13 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। जलाशय योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : शरद पूर्णिमा पर दादागुरुदेव का महापूजन, सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया...

Related Articles

Back to top button