छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : हल षष्ठी पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में भगवान बलराम की पूजा …

By kadwaghut|05 Sep 2026, 4:10 PM
f X W

दुर्ग । भगवान बलराम की जयंती एवं हलषष्ठी के शुभ अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के प्रधान कार्यालय परिसर में किसानों के आराध्य देवता भगवान बलराम की प्रतिमा की विधि-विधान से प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग की उपस्थिति में पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित सहकारी जन प्रतिनिधियों द्वारा किसानों, श्रमिकों और अन्नदाताओं की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की साथ ही देश और प्रदेश में किसानों की मेहनत सफल हो तथा कृषि उत्पादन में निरंतर वृद्धि होने की कामना की।

इस अवसर पर एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहकारिता के जनप्रतिनिधि रमाकांत द्विवेदी, लेखूदास, राजेन्द्र यादव, अजय तिवारी, योगेन्द्र धर दिल्लीवार, बैंक अधिकारी हृदेश शर्मा, कुसुम ठाकुर, के.के.नायक, रोहित वर्मा, धीरेन्द्र देवांगन, एस.पी.वाहने, सहित बैंक के प्रधान कार्यालय एवं शाखा दुर्ग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में आएगा ₹43,600 करोड़ का विदेशी निवेश! सिंगापुर से लौटे CM साय ने बताई पूरी योजना

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins