छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: बजट 2026 पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की प्रतिक्रिया, बोले— अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत को वैश्विक आयाम देने वाला बजट

By kadwaghut|01 Feb 2026, 6:16 PM
f X W

छत्तीसगढ़ को माइनिंग कॉरिडोर में शामिल करने और तेंदूपत्ता पर TCS घटाने के लिए PM मोदी का जताया आभार

Advertisement
Advertisement

रायपुर 01 फ़रवरी 2026 : आज केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद राजनांदगांव अभिषेक सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने “सबका साथ सबका विकास” की भावना और “विकसित भारत 2047” के विजन को केंद्र में रखकर बजट 2026 पेश किया है। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को उनके 9वें बजट के लिए शुभकामनाएं, जहां उन्होंने 12.2 लाख करोड़ का पूंजीगत व्यय के साथ ही वर्ष 2027 में वित्तीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी का 4.3% रखने का विजन प्रस्तुत किया है।

Read Also: आरक्षक सेवा से बर्खास्त: अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, SP ने लिया एक्शन

उन्होंने आगे कहा कि यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और उनकी दूर दृष्टि का बजट है, जिसमें पिछले 10 सालों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 22 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है और अब सरकार सर्विस सेक्टर पर जोर देते हुए भारत के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ ही पढ़ाई से लेकर रोजगार और उद्यम स्थापित करने पर ध्यान दे रही है।

Read Also: Rajnandgaon: शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उड़ीसा, केरल और छत्तीसगढ़ में माइनिंग कॉरिडोर की घोषणा की है। जिसके अंतर्गत खनिज तत्वों की खोज और खुदाई के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का काम किया जाएगा। वहीं तेंदूपत्ता पर TCS को 5% से घटकर 2% किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से यह स्पष्ट हो गया है कि अब भारत नई रफ्तार से नए लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है, सोलर पैनल, लेदर के सामान, मोबाइल बैटरी, EV की बैटरी, माइक्रोवेव ओवन जैसी चीजें अब सस्ती होंगी। इसके साथ ही कैंसर की 17 दवाएं, गंभीर बीमारियों से जुड़ी हुई 7 दवाएं और शुगर की दवाई भी सस्ती होगी।

READ ALSO  बीटीआई ग्राउंड में संकल्प नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव की तैयारियों का भूमिपूजन के साथ शुभारंभ

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि यह बजट भारत के भविष्य का बजट है जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने के लिए 40000 करोड रुपए अलॉट किए गए हैं। MSME विकास के लिए 10000 करोड रुपए का प्रावधान रखा गया है और 3 आयुर्वेदिक एम्स निर्माण के साथ ही उच्च संस्थानों के लिए जिलों में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाने जैसी अनेक महत्वपूर्ण बिंदु इस बजट में शामिल किए गए हैं। अंत में उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आए इस बजट के लिए आदरणीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को बधाई दी और कहा कि मुझे विश्वास है कि यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को धरातल पर साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Read Also: Rajnandgaon: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins