छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को…

By lokesh sharma|03 May 2026, 1:32 PM
f X W

बेमेतरा । राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथियां एवं परीक्षा समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं—जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए—की सुदृढ़ तैयारी कराने के उद्देश्य से प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

प्रवेश पत्र डाउनलोड की तिथि: 01 मई 2026 से 10 मई 2026 तक (10 मई को प्रातः 9:30 बजे तक)

प्राक्चयन परीक्षा की तिथि: 10 मई 2026

OMR शीट भरने का समय: प्रातः 9:30 बजे से 10:00 बजे तक

परीक्षा का समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक: https://eklavya.cg.nic.in

विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन समय से केंद्र पर उपस्थित हों। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान को जनआंदोलन बनाने जुटेगा गरियाबंद जिला…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins