छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: बलदेवबाग शिव राम मंदिर में 22 जनवरी को भव्य धार्मिक आयोजन, महाअभिषेक से लेकर भजन संध्या तक होंगे कार्यक्रम

By kadwaghut|20 Jan 2026, 10:44 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव के बलदेवबाग स्थित शिव राम मंदिर में भगवान श्रीराम के तीसरे वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर 22 जनवरी 2026 को भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दिनभर विविध अनुष्ठान और आयोजन तय किए गए हैं।

मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे भगवान श्रीराम का महाअभिषेक, श्रृंगार, महाभोग एवं आरती संपन्न होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से महाभंडारे का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं, शाम 6 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भक्तिमय प्रस्तुतियों से वातावरण राममय हो जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत चंद्रेश जैन जी के द्वारा “एक शाम प्रभु श्रीराम के नाम” भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

सभी भक्तगण सादर उक्त कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।

Rajnandgaon: बलदेवबाग शिव राम मंदिर में 22 जनवरी को भव्य धार्मिक आयोजन, महाअभिषेक से लेकर भजन संध्या तक होंगे कार्यक्रम

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अंतरजातीय विवाह में महिला ने लगाया सामाजिक बहिष्कार का आरोप, हाईकोर्ट ने कही बड़ी बात ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins