छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : आदि सेवा केंद्रों की स्थापना: गांवों को मिली नई पहचान

By kadwaghut|11 Sep 2025, 9:38 PM
f X W

– जिले के 245 गांवों में स्थापित होगा आदि सेवा केंद्र, विभागीय समन्वय से समस्याओं का किया जाएगा निराकरण, योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

– जनपद पंचायत मुख्यालयों में तीन दिवसीय क्लस्टर एवं ग्राम स्तर पर प्रोसेस लैब का हुआ आयोजन

         मोहला । जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 10 जुलाई 2025 को शुरू किए गए आदि कर्मयोगी अभियान के तहत गांवों को नई दिशा एवं पहचान देने का कार्य किया जा रहा है। यह अभियान रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस के अंतर्गत संकल्प, सेवा एवं समर्पण के सिद्धांतों पर आधारित है।


        कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रोसेस लैब का आयोजन भी किया गया है। 9 से 11 सितम्बर 2025 तक जिले के तीनों जनपद पंचायत मुख्यालयों में क्लस्टर एवं ग्राम स्तर पर तीन दिवसीय प्रोसेस लैब का आयोजन किया गया। इन सत्रों का उद्देश्य जनजातीय गांवों में शासकीय योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना तथा ग्राम विजन प्लान के माध्यम से गांवों को समृद्ध बनाना है।


        अभियान के तहत जिले के 245 चिन्हांकित ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। आदि सेवा केंद्र एकल खिड़की सेवा के रूप में कार्य करेंगे, जहां विभागीय समन्वय से समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सकेगा। इसके अलावा विभागीय योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान होगा, बल्कि ग्रामीणों को योजनाओं की पूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन भी संभव होगा।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ में RSS का संगठनात्मक विस्तार, मोहन भागवत के दौरे से पहले प्रांतीय इकाई में बदलाव की अटकलें


प्रत्येक चिन्हित ग्राम में आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी एवं आदि साथी की नियुक्ति की जा रही है, जो ग्राम वासियों की भागीदारी से ग्राम विजन प्लान तैयार करेंगे, जो गांव के आवश्यकता एवं विकास की दिशा को स्पष्ट करेगा।

इसे भी पढ़े : मोहला : रजत जयंती वर्ष-2025

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button