क्राइमछत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 16 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

By lokesh sharma|18 Jan 2026, 10:01 PM
f X W

राजनांदगांव। पुलिस चौकी तुमडीबोड थाना लालबाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18 जनवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने मध्यप्रदेश निर्मित 16 पेटी अंग्रेजी शराब (147 लीटर) सहित एक कार व मोबाइल जब्त करते हुए कुल ₹12,22,096 की सामग्री जप्त की है।

Advertisement
Advertisement

इस कार्रवाई में हिमांशु निर्मलकर (22 वर्ष), निवासी कुरूद, जिला धमतरी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।

मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर घेराबंदी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन क्रमांक CG 08 BC 5628 के माध्यम से शराब तस्करी की जा रही है। सूचना पर चौकी तुमडीबोड एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर नेशनल हाईवे पर ग्राम कोहका के पास वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान आर्टिका कार से 16 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब (147.00 बल्क लीटर) एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सख्ती

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) तथा श्री एलेग्जेंडर कीरो के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में टीम ने सफलता हासिल की।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक दिलीप पटेल, निरीक्षक विनय पम्मार (प्रभारी साइबर सेल), सहायक उप निरीक्षक चुन्नीलाल साहू, प्रधान आरक्षक लोकनाथ वर्मा, आरक्षक योगेश राठौर एवं आरक्षक अमित सोनी (साइबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।

READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान: पक्के घर ने नीलम साहू के सपने को किया साकार ....

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins