राजनांदगांव : संकुल में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक को दी विदाई…
राजनांदगांव | संकुल केंद्र संुदरा में प्राथमिक शाला मनकी से सेवानिवृत्त प्रधान पाठक पोईतराम साहू को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रधान पाठक साहू के 43 शिक्षिक सेवा, उनके योगदान को याद किया गया।
संकुल परिवार के सभी शिक्षकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य एनएल लिमजे, संकुल समन्वयक एमके निषाद, प्रधान पाठक आरएस ठाकुर, वीके यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
अगली खबर लोड हो रही है...
