छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट खाली—पुलिस मौके पर …

By kadwaghut|08 Jan 2026, 11:44 AM
f X W

राजनांदगांव।
जिले के जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है । सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर को तत्काल खाली कराया गया और वकीलों व आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया।

धमकी के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वहीं बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा टीमों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। फिलहाल जांच जारी है और स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक न्यायालय परिसर में आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आगे की जानकारी आधिकारिक पुष्टि के बाद साझा की जाएगी।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: महाकाल चौक पर मौत को न्योता देती सीढ़ी ! हादसे के इंतज़ार में जिम्मेदार विभाग ….

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मेडिकल पीजी काउंसिलिंग में बड़ा बदलाव, समय पर प्रवेश नहीं लेने वाले छात्रों की सीट होगी रद्द

Related Articles

2

Back to top button