छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: भाजपा कार्यालय के सामने पलटा सब्जियों से भरा ट्रक

By kadwaghut|26 Dec 2025, 9:50 AM
f X W

राजनांदगांव, लोकेश शर्मा. शहर में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नागपुर से रायपुर की ओर जा रहा सब्जियों से भरा एक ट्रक शहर स्थित भाजपा कार्यालय, रायपुर नाका के सामने अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

Advertisement
Advertisement

हादसा सुबह के समय हुआ, जब सड़क पर आवाजाही सामान्य थी। ट्रक के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक में बड़ी मात्रा में सब्जियां लदी हुई थीं, जो सड़क पर बिखर गईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित कराया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई, हालांकि सड़क पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : CM Vishnudeo Sai Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कहानी सेवा की : शौचालय और उज्ज्वला योजना से संजू के परिवार को मिली सुविधा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins