छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रुदगांव में रामधुनी स्पर्धा, मंडलियों ने दी प्रस्तुति …

By kadwaghut|08 Sep 2026, 1:00 PM
f X W

डोंगरगांव | भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर ग्राम रुदगांव में रामधुनी प्रतियोगिता हुई। आसपास के गांवों से पहुंची विभिन्न रामधुनी मंडलियों ने प्रस्तुति दी। भगवान श्रीकृष्ण व श्रीराम की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और समाज के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा देता है। कृष्ण जन्माष्टमी हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर भी है। रामधुनी जैसे आयोजन हमारी धार्मिक व लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रंजीता पड़ौती, विवेक मंडावी, दीपक बाई पटेल, भारती सोनकर, शत्रुघ्न सोनकर, खोरबाहरा राम पटेल, टीकाराम सोनकर मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG सरकार का बड़ा ऐलान, 3 आयोग पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins