छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान …

By kadwaghut|30 May 2026, 12:59 PM
f X W

दुर्ग । जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के संबंध में कार्यालय नगर पालिका निगम भिलाई में आज अन्तर्विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव पांडे की उपस्थिति में स्वास्थ विभाग से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे द्वारा जल जनित मौसमी बीमारियों के बारे में बताया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रश्मि ग्लैड द्वारा राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग डेंगू मलेरिया से बचाव व नियंत्रण के संबंध में बताया गया। बैठक में नगर पालिक निगम भिलाई के स्वास्थ अधिकारी जावेद अली, वरिष्ठ स्वाच्छत निरीक्षक केके सिंह, जिला महामारी विशेषज्ञ श्रीमती रितिका सोनवानी, सर्विलांस इंस्पेक्टर विवेक कपरे, वीबीडीटीएस लकी दूबे, समस्त जोन आयुक्त, बीएसपी प्रतिनिधि आदि उपस्थति रहे।

Advertisement
Advertisement

सीएमएचओ डॉ. अजय दानी से प्राप्त जानकारी अनुसार निगम क्षेत्र अंतर्गत आगामी वर्षा ऋतु के पूर्व जल जनित रोग (मौसमी बीमारियों) के रोकथाम बचाव हेतु प्रारंभिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया हैं कि वर्षा ऋतु के आगमन के पूर्व बड़े या चौड़े नालियों का चिन्हांकन कर सफाई का कार्य किया जाये। विगत वर्षों में डायरिया/ पीलिया से प्रभावित क्षेत्रों को विभिन्न पेयजल स्रोतों का जोन स्तर पर एवं पेयजल कार्य विभाग द्वारा जांच हेतु नमुना लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ज्ञात कराया गया कि नगर निगम कर्मचारी एवं जिला मलेरियां विभाग के सर्विलेंस कार्यकर्ताओं द्वारा समुदाय में जनजागरूकता लाने जैसे मच्छर लार्वा प्रजनन स्त्रोत कूलर, टंकी, ड्रम आदि का पानी सप्ताह में एक बार खाली किया जाये।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़-पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत को मिली कमान; भूपेश बघेल असम भेजे गए

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins