छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

 मोहला : किसान अजय कुमार इस वर्ष धान बिक्री की राशि से अपने भतीजे की करेंगे शादी

By kadwaghut|23 Dec 2025, 7:31 PM
f X W

– किसानों की उपज का उचित मूल्य मिलने से शासन के प्रति बढ़ा विश्वास

Advertisement
Advertisement

– धान खरीदी कार्य डिजिटाईजेशन, पारदर्शिता और सुविधाजनक होने से धान बिक्री करना हुआ आसान

        मोहला । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में तेजी से धान खरीदी की जा रही है। शासन किसानों की उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। आर्थिक मजबूती से किसान अपने सपने पूरा करने के लिए सक्षम हो रहे है। अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम गोपनीलचुवा के किसान श्री अजय कुमार जुरेशिया ने बताया कि वे धान उपार्जन केन्द्र आड़ेझार में 250 कट्टा धान बिक्री करने आए हैं। उनके पास 8 एकड़ खेती जमीन है। जिसमें परंपरागत खेती करते हुए धान की फसल लेते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने से उनकी उपज का उचित दाम मिल रहा है और राशि भी 24 घंटे के भीतर सीधे ऑनलाईन खाते में मिल रही है। किसान श्री अजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष धान बिक्री की राशि से अपने भतीजे की शादी के लिए उपयोग करेंगे है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि से अपनी जरूरतों के साथ-साथ खेती-किसानी कार्य में उपयोग करने में मदद मिलती है।  


किसान श्री अजय कुमार ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता, पारदर्शिता तरीके से इलेक्ट्रॉनिक तौलाई, ऑनलाईन खाते में राशि अंतरण किया जा रहा है। धान उपार्जन केन्द्र आड़ेझार में किसानों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था रखी गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

READ ALSO  CG : AI के युग में शिक्षक बनें मार्गदर्शक, विद्यार्थियों को दें सही दिशा : राज्यपाल डेका ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins