छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : सोमनी बाजार चौक में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार – आरोपी के कब्जे से धारदार फरसानुमा चाकू जप्त

By kadwaghut|09 Oct 2026, 7:31 PM
f X W

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

दिनांक 08.10.2026 को थाना सोमनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सोमनी बाजार चौक में एक व्यक्ति अपने पास धारदार हथियार रखकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री के.पी. मरकाम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर आरोपी विकास भारती, पिता मनोज भारती, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम सोमनी, डबरा बाजार चौक, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव के कब्जे से एक धारदार फरसानुमा चाकू जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त कार्रवाई में सउनि चैतुराम आर्य, मनमोहन साहू, प्र.आर. डूलेश्वर साहू, आर. मनोज हरमुख, भास्कर प्रधान एवं विनोद महिलांगे, थाना सोमनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना सोमनी पुलिस की अपील

थाना सोमनी पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने, लहराने अथवा लोगों को डराने-धमकाने जैसी गतिविधि किए जाने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जहां कभी था डर का सन्नाटा, अब दौड़ रही उम्मीद की बस ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins