छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

डोंगरगढ़ : संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई

By kadwaghut|21 Dec 2025, 7:16 PM
f X W

डोंगरगढ़। संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ खंड के ग्राम बधियाटोला में हिंदू जागरण मंच द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मनखे-मनखे एक समान जय सतनाम जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर संत गुरु घासीदास बाबा जी को नमन किया गया तथा माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित की गई। समानता और सद्भाव का दिया संदेश हिंदू जागरण मंच के वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु घासीदास बाबा जी ने समाज को समानताए सत्य और मानवता का मार्ग दिखाया, उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ही समाज में एकता, समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है।


मंच ने कहा कि संत गुरु घासीदास बाबा जी समस्त हिंदू समाज के लिए पूजनीय हैं और उन्हें भगवान स्वरूप माना जाता है, उनके आदर्शों को अपनाकर ही देश को समृद्ध, सशक्त और समानता युक्त बनाया जा सकता है। संतों के सम्मान में पुष्प वर्षा कार्यक्रम के दौरान हिंदू जागरण मंच द्वारा पुष्प वर्षा कर संतों का सम्मान किया गया। उपस्थित जनसमूह ने संत गुरु घासीदास बाबा जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच से विशाल सुराणा, अभिषेक अग्रवाल, निखिल शर्मा, राजेश चौहान, सचिन सोनकर, जय मेश्राम, अजय शर्मा, सविता दरगड, अलका सहारे, लक्ष्मी यादव, सुलभा सिंह, उमरावती शाह सहित बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
जिला संयोजक ने जारी की विज्ञप्ति कार्यक्रम की जानकारी हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुशील लड्ढा द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

READ ALSO  राजनांदगांव : सीटी स्कैन : कुछ मिनटों में मोबाइल पर मिलेगी रिपोर्ट...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button