छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : मांगाटोला की पिंकी साहू करेगी किराना दुकान संचालन, अन्य महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा स्त्रोत

By kadwaghut|20 Dec 2025, 4:46 PM
f X W

मोहला। विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत मांगाटोला में जिले की प्रथम बिहान दीदी की दुकान का शुभारंभ अपर कलेक्टर जीआर मरकाम ने किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, सीईओ जनपद प्रियंवदा रामटेके तथा तहसीलदार अंबागढ़ चौकी अनुरिमा टोप्पो उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा प्रथम खरीदी कर दीदी को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।


ग्राम मांगाटोला निवासी पिंकी साहू, पदम कल्याणी माँ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। वे पूर्व में खेती एवं घरेलू कार्यों पर निर्भर थीं, जिससे आय सीमित थी। शासन की बिहान योजना तथा कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले के ऐसे ग्रामों में जहाँ किराना दुकान उपलब्ध नहीं है। वहां बिहान दीदी की दुकान खोलने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पिंकी साहू ने अपने गाँव में किराना दुकान खोलने का निर्णय लिया। पिंकी साहू ने बिहान योजना के संकुल से 50 हजार का ऋण लेकर किराना दुकान की शुरुआत की। इस निर्णय में उनके परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। गाँव में पहले कोई किराना दुकान न होने के कारण अब ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की सामग्री स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही है। जिससे स्थानीय लोगों की समय और संसाधनों की बचत के साथ ही दुकान से अच्छी आमदनी की संभावना है।


आज पिंकी साहू स्वरोजगार के साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त हुई है। साथ ही गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन गई हैं। शासकीय योजना, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार एवं समाज के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

READ ALSO  CG : बिलासपुर में जमीन के नाम पर 10 लाख की ठगी, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार ...

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button