छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : किशोरी स्वास्थ्य जागरुकता मेगा शिविर का आयोजन किया गया…

By lokesh sharma|29 Nov 2025, 10:56 AM
f X W

राजनांदगांव, निरामया नव्या प्रोजेक्ट के अंतर्गत डोंगरगढ़ की कन्या शाला में किशोरी स्वास्थ्य जागरुकता मेगा शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने शिविर में शामिल 553 से ज्यादा छात्राओं को आयरन और कैल्शियम की दवा का निशुल्क वितरण किया। प्रोजेक्ट निरामया नव्या का शुभारंभ कलेक्टर जितेंद्र यादव, जिला पंचायत की सीईओ सुरुचि सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। डीईओ प्रवास सिंह बघेल और एपीसी समग्र शिक्षा मनोज मरकाम का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement
Advertisement

शिविर में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पीएम लूका, इस प्रोजेक्ट की प्रमुख डॉ. मीना आरमो, डॉ. पायल गोडबोल, इंटर्न डॉक्टरों सहित एमबीबीएस के 25 विद्यार्थियों ने 553 किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयरन, कैल्शियम, विटामिन एवं कृमि की दवा का वितरण किया। शिविर में शिक्षा विभाग से श्रीनिवास मिश्रा, बीईओ बिरेंद्र कौर गरचा, सहायक बीईओ राजेश कन्नौजे, प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक मोहन साहू, मनीष श्रीवास्तव, प्रधान पाठक इनायत अली, शिवपुरी की अहम भूमिका रही। स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ डोंगरगढ़ डॉ. सुचिता श्रीवास्तव, चिरायु की टीम, डोंगरगढ़ ब्लॉक के चयनित संस्थाओं की शिक्षिका एवं स्कूल की छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

माहवारी और प्रजनन स्वास्थ्य की दी जानकारी निरामया नव्या प्रोजेक्ट की प्रमुख एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की एचओडी डॉ. मीना आरमो ने बताया पहले मेडिकल कॉलेज में शिविर हुआ था। शिविर में शामिल करीब 553 से ज्यादा छात्राओं को डॉक्टरों ने माहवारी और प्रजनन स्वास्थ्य के विषय में जानकारी दी। टीम में शामिल महिला डॉक्टरों को छात्राओं ने नि:संकोच अपनी विभिन्न प्रकार की समस्या बताई। इस पर डॉक्टरों ने उन्हें स्वस्थ्य और फिट रहने परामर्श दिया। वहीं अन्य प्रकार की तकलीफ एवं बीमारी ठीक करने दवाएं दी गई।

READ ALSO  राजनांदगांव : प्रवचन में मुनि श्रेयांशप्रभ बोले- खुद के साथ-साथ दूसरे का भी भला करो…

पिछले शिविर में 1800 छात्राओं ने लिया था हिस्सा इससे पहले मेडिकल कॉलेज के शिविर में 1800 से ज्यादा छात्राओं और 50 से ज्यादा डॉक्टरों और शिक्षकों की टीम ने हिस्सा लिया था। शिविर में हीमोग्लोबिन, सिकल टेस्ट के साथ बालिकाओं का शारीरिक परीक्षण के बाद आयरन, कैल्शियम, विटामिन एवं कृमि की दवा का निशुल्क वितरण किया गया। बताया गया कि छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए समय-समय पर शिविर लगाते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins