छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मोहारा फिल्टर प्लांट में जल संयंत्रों की सफाई

By kadwaghut|30 Oct 2025, 7:11 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव । शहर की जनता को पर्याप्त शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके इसके लिये नगर निगम राजनांदागांव सतत् प्रयासरत रहता है। पेयजल में किसी भी प्रकार का व्यावधान उत्पन्न न हो इस हेतु निगम जल विभाग का अमला सतत् कार्य कर रहा है। जल विभाग के अमला द्वारा 10,17 एवं 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट का तीनो पाली में 24 घण्टे संचालित किया जा रहा है। प्रतिदिन अमला द्वारा मोहारा प्लांट में रॉ-वाटर, क्लीयर वाटर का परीक्षण एवं क्लोरिन टेस्ट भी करते है। साथ ही शिवनाथ नदी मोहारा का जल स्तर का भी प्रतिदिन पर्यवेक्षण किया जा रहा है। वर्तमान में मोहारा शिवनाथ नदी एनीकट में पर्याप्त मात्रा में रॉ वाटर उपलब्ध है।
महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर साफ पेयजल सप्लाई के लिए वर्तमान में फिल्टर प्लांट के समस्त जल संयंत्रों के फिल्टर बेड, चैनल, एरियेशन टैंक आदि की सफाई की जा रही है। समय समय पर उच्च स्तरीय जलागार (टंकिया) की सफाई की जाती है। साथ ही प्लांट परिसर के छोटी व कटिली झाडिया की कटाई कर साफ सफाई की जा रही है। सुचारू पेयजल सप्लाई के लिए नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी प्लांट की सत्त मानिटरिंग करते है तथा प्रतिदिन पेयजल सप्लाई के लिए प्रक्रिया की जॉच कर रहे है। इसके अलावा जल शुद्धीकरण के लिए सभी आवश्यक सामाग्री फिटकिरी, ब्लींिच, क्लोरिन गैस टर्नर तथा अन्य आवश्यक सामाग्री पर्याप्त मात्रा में रखा जा रहा है। नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने फिटकिरी का पर्याप्त मात्रा में भण्डारण रखा गया है। नगर निगम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने सत्त प्रयासरत् रहता है और इसके लिए प्रतिदिन गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  किसानों को राहत का भरोसा, CM साय बोले- फसल नुकसान का सर्वे कर देंगे मुआवजा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins