छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : सूरजपुर में जिला स्तरीय बैगा-गुनिया सम्मेलन आयोजित, सर्पदंश व मौसमी बीमारियों से बचाव पर हुआ मंथन‘ …

By kadwaghut|27 Jul 2026, 1:24 PM
f X W

सूरजपुर/। कलेक्टर रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैगा-गुनिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए बैगा-गुनिया एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

सम्मेलन में सर्पदंश, मौसमी बीमारियों तथा क्षय रोग (टीबी) की रोकथाम, बचाव एवं समय पर उपचार को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सा अधिकारियों ने बैगा-गुनिया समुदाय से अपील की कि सर्पदंश अथवा गंभीर बीमारी की स्थिति में झाड़-फूंक या उपचार में विलंब न करते हुए मरीजों को तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल भेजा जाए, ताकि समय पर उपचार सुनिश्चित हो सके और जनहानि को रोका जा सके।

                 सीईओ  विजेंद्र पाटले ने बैगा-गुनिया से पारंपरिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों एवं औषधीय ज्ञान का दस्तावेजीकरण कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने इसे समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण व संवर्धन पर बल दिया।

     वहीं सीएमएचओ डॉ. के.डी. पैंकरा ने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में मरीज को शीघ्रता से अस्पताल पहुंचाना ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है, साथ ही उन्होंने टीबी व अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षणों की पहचान कर समय पर जांच व उपचार कराने की भी अपील की।

          कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि  ठाकुर राजवाड़े ने कहा कि बैगा-गुनिया एवं स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य एक ही हैकृजनजीवन की रक्षा करना। उन्होंने सभी से समय रहते मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग की अपील करते हुए, मंत्री जी की पहल पर प्रदेशव्यापी अभियान के तहत वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक मुनगा (सहजन) के पौधे लगाने तथा उसके औषधीय व पोषण संबंधी गुणों के प्रचार-प्रसार का भी आग्रह किया।

          कार्यक्रम के अंत में जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश पैंकरा ने सभी अतिथियों, बैगा-गुनिया एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छात्रों के लिए बड़ी खबर, Bastar मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल के नए डिप्लोमा-डिग्री पाठ्यक्रम

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins