छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शहर में दस हजार पौधे लगाने की तैयारी, स्थान का निरीक्षण किया…

By kadwaghut|21 Jul 2026, 12:06 PM
f X W

राजनांदगांव , शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए नगर निगम ने इस वर्ष 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसी के तहत महापौर मधुसूदन यादव ने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम और अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन किया।

महापौर ने रेवाडीह स्थित राज इम्पीरियल से फरहद चौक, मोतीपुर एवं कौरिनभाठा मुक्तिधाम, पुराने और नए ढाबा तालाब, पारीनाला, मोतीपुर मुक्तिधाम रोड से बरगाही रोड, नया ढाबा रोड, एकलव्य विद्यालय परिसर और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे स्थान चुने जाएं जहां पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध हो, ताकि पौधे बड़े होकर वृक्ष बन सकें।

महापौर ने कहा कि इस वर्ष वृक्षारोपण अभियान में सामाजिक संस्थाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे शहर में व्यापक स्तर पर हरियाली विकसित की जा सके। निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने बताया कि नगर निगम हर वर्ष वृक्षारोपण करता है और पूर्व में लगाए गए अधिकांश पौधे अब वृक्ष बन चुके हैं। इस वर्ष भी शहर के भीतर और बाहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से भी पौधों की सुरक्षा और देखभाल में सहयोग करने की अपील की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पंडरी कपड़ा मार्केट में लगी आग, पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर...

Related Articles

Back to top button