छत्तीसगढ़

CGPSC परीक्षा 2025 बड़ा अपडेट! 18 विभागों में अब 239 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

By kadwaghut|17 Dec 2025, 12:30 PM
f X W

CGPSC 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के जारी नोटिफिकेशन में एक पद की बढ़ोतरी की है। आयोग ने समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक पद को भी परीक्षा में शामिल किया है।

Advertisement
Advertisement

CGPSC 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के जारी नोटिफिकेशन में एक पद की बढ़ोतरी की है। आयोग ने समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक पद को भी परीक्षा में शामिल किया है। अब आयोग की ओर से 18 विभागों के लिए कुल 239 पदों पर भर्ती की जाएगी।

अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए पीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 30 दिसंबर तक फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को भी शुल्क देना होगा। इसे परीक्षा के बाद वापस भी कर दिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 एवं 19 मई 2026 को संभावित है। आवेदन में त्रुटि सुधार 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा।

CGPSC 2025: किस विभाग में कितने पद
राज्य प्रशासनिक सेवा के 14, राज्य पुलिस सेवा के 28, राज्य वित्त सेवा अधिकारी के 2, समाज कल्याण विभाग सहायक संचालक के 1, राज्य कर सहायक आयुक्त के 10, श्रम पदाधिकारी के 2, रोजगार अधिकारी के 4, सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के 4, जिला पंजीयक के 3, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ख के 18, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ग के 33, बाल विकास परियोजना अधिकारी के 5, छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के 16, नायब तहसीलदार के 53, राज्य कर निरीक्षक के 17, आबकारी उप निरीक्षक के 11, उप पंजीयक के 12 और सहायक जेल अधीक्षक के 6 पदों में भर्ती की जानी है। 17 विभागों में 238 पदों में भर्ती होगी।

READ ALSO  विशेष बच्चों के लिए बना भरोसे का केंद्र, 10 साल से निःशुल्क मिल रहा विशेषज्ञ उपचार
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins