छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : क्रिकेट खिलाड़ी पर गिरी आकाशीय गाज, मौत …

By kadwaghut|14 May 2026, 1:15 PM
f X W

दुर्ग। बंगाल में बने मौसम सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 मई को इन गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। वहीं 16 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इसी बीच बुधवार शाम दुर्ग के पुरैना इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से 18 साल के युवक की मौत हो गई। शक्ति बिश्नोई दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान मौसम बदलने पर बिजली गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गया। रायपुर, बिलासपुर में भी बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ अंधड़, गरज-चमक और बारिश हुई।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महापात्र का भावुक बयान, बोले- मां महामाया की धरती पर आना सौभाग्य

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins