छत्तीसगढ़

CG : साइबर अपराध से बचाव का लिया संकल्प …

By kadwaghut|12 Sep 2026, 12:18 PM
f X W

खैरागढ़ l बढ़ते साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के प्रति आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में विशाल साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अजय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार ,उपाध्यक्ष विक्रान्त सिंह उपस्थित रहे।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं नागरिकों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

आईजी अजय यादव ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। नागरिक किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, बैंकिंग जानकारी, यूपीआई पिन अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर बिना विलंब 1930 पर शिकायत करें, ताकि राशि को आगे ट्रांसफर होने से रोकने के प्रयास किए जा सकें।

बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ऑनलाइन निवेश ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, साइबर ब्लैकमेलिंग एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उपस्थित हजारों विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम में जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस द्वारा भविष्य में भी निरंतर साइबर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

READ ALSO  पनीर की गुणवत्ता पर उठे सवाल, 650 किलो संदिग्ध पनीर जब्त कर जांच शुरू
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins